Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

हाईकोर्ट पहुंचा बेलडांगा हिंसा का मामला, जनहित याचिका दायर करने की अनुमति

ट्रेन यात्रियों के साथ-साथ कई पर्यटक भी इस अव्यवस्था से प्रभावित हुए

19 Jan 2026

हाईकोर्ट पहुंचा बेलडांगा हिंसा का मामला, जनहित याचिका दायर करने की अनुमति

कोलकाता। मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में हालिया अशांति का मामला अब कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंच गया है। इस मामले में दो जनहित याचिकाएं (पीआईएल) दायर करने की अनुमति मांगी गई थी, जिस पर मुख्य न्यायाधीश की डिवीजन बेंच ने सोमवार को सहमति दे दी। इनमें से एक याचिका भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से दायर की जाएगी, जबकि दूसरी याचिका बेलडांगा के स्थानीय निवासियों की तरफ से दाखिल की गई है।
मुख्य न्यायाधीश सुजय पाल की डिवीजन बेंच ने याचिका दायर करने की अनुमति देते हुए संकेत दिया है कि मामले की सुनवाई मंगलवार को हो सकती है। याचिकाकर्ताओं ने अदालत से मांग की है कि जिस तरह इससे पहले मुर्शिदाबाद के शमशेरगंज में हुई अशांति के दौरान केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया गया था, उसी तरह बेलडांगा की घटना में भी केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती का निर्देश दिया जाए।
गौरतलब है कि बेलडांगा में बीते शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद उस समय हालात बिगड़ गए थे, जब झारखंड में बेलडांगा निवासी मजदूर अलाउद्दीन शेख का शव संदिग्ध हालत में फंदे से लटका हुआ बरामद हुआ। इस घटना के विरोध में बेलडांगा में रेल और सड़क मार्ग पर व्यापक प्रदर्शन शुरू हो गया। प्रदर्शनकारियों पर बहरमपुर जाने वाली ट्रेनों में तोड़फोड़ और पथराव के आरोप लगे, जिससे लालगोला रेल लाइन पर एक के बाद एक कई ट्रेनें फंस गईं।
अशांति का सिलसिला शुक्रवार के बाद शनिवार को भी जारी रहा। लालगोला लाइन पर कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा, वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 12 पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप रही। बेलडांगा रेलवे स्टेशन पर भी प्रदर्शनकारियों ने धरना दिया और रेलवे गेट में तोड़फोड़ की गई, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।
लगातार दो दिनों तक चले विरोध-प्रदर्शनों के कारण सड़क पर बसें और निजी वाहन घंटों खड़े रहे। बुजुर्गों, बच्चों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेन यात्रियों के साथ-साथ कई पर्यटक भी इस अव्यवस्था से प्रभावित हुए। हालांकि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन दो दिनों तक चली अशांति को लेकर अब यह मामला न्यायालय के समक्ष पहुंच गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हाईकोर्ट पहुंचा बेलडांगा हिंसा का मामला,
ट्रेन यात्रियों के साथ-साथ कई पर्यटक भी इस अव्यवस्था से प्रभावित हुए





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News